फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक भाजपा में हुए शामिल, स्मृति ईरानी की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता

Thu, 18 Apr 2024 01:21 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

अमेठी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए विकास अग्रहरि। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति जूबिन ईरानी की मौजूदगी में कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि ने बृहस्पतिवार को भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने विकास अग्रहरि को पार्टी में शामिल किया। भाजपा प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने कहा कि जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र के रानीगंज निवासी विकास अग्रहरि को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सह समन्वयक बनाया था लेकिन, उन्होंने भाजपा में अपना विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन




अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा ने स्मृति ईरानी को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस की तरफ से अब तक उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें