फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election 2024: दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज थम जाएगा, 26 अप्रैल को होगा मतदान

Wed, 24 Apr 2024 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को यूपी की आठ सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए दूसरे चरण का प्रचार बुधवार शाम को थम जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के प्रचार का शोर बुधवार शाम से थम जाएगा। दूसरे चरण में 8 लोकसभा सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पहले किसी भी प्रकार के चुनाव प्रचार संबंधी गतिविधियों व अभियानों पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन


इन निर्वाचन क्षेत्रों के सभी जिला निर्वाचन अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि सभी बाहरी राजनीतिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस दौरान निर्वाचन क्षेत्र छोड़ दें। ये जानकारी प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीर रिणवा ने दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने मतदान के दिन मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन, वायरलेस सेट आदि ले जाने पर रोक लगा दी है, जबकि पीठासीन अधिकारी अपने फोन साइलेंट मोड में ले जा सकेंगे। जरूरत पड़ने व आपात स्थिति में केवल सेक्टर अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के साथ संचार के लिए उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर (अजा), अलीगढ़, मथुरा लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा। द्वितीय चरण की इन सभी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें