एलबीएस पीजी कॉलेज में अपनी बात रखते युवा वोटर
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला डिजिटल की टीम मतदाताओं के मन में क्या है ये जानने के लिए ग्राउंड जीरो पर मौजूद है। सत्ता के संग्राम अभियान के तहत टीम जब गोंडा पहुंची तो लोगों ने खुलकर अपनी बातें रखीं।
सोमवार दोपहर श्रीलाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और युवाओं से उनके विचार जाने। एमएससी कर रहीं रजनी ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए सुरक्षा के मुद्दे पर अच्छी पहल की है, लेकिन रोजगार दिलाने के मामले में ज्यादा ध्यान देना होगा।
स्नातक छात्रा दीपा ने सवालिया लहजे में कहा कि हमारे गांव में चुनाव के वक्त वोटों के कई ठेकेदार दबाव बनाने लगते हैं कि इस प्रत्याशी को ही वोट देना है, क्या हमें अपने विचार से वोट नहीं देना चाहिए।
समृद्ध भारत के नवनिर्माण की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है, जब हम अपने विचारों को वोटों में तब्दील करेंगे। यहां युवा मतदाताओं ने 'मेरा गोंडा मेरी शान, बीस मई को करें मतदान' का नारा भी बुलंंद किया।