फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election 2024: आचार संहिता उल्लंघन के अब तक 24 मुकदमे दर्ज, 14.39 लाख लोग हुए पाबंद

Mon, 01 Apr 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए एजेंसियां सक्रिय हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, एक मार्च से 30 मार्च तक 99.70 करोड़ रुपये कीमत की मदिरा, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं, मुफ्त उपहार व नकदी जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 24 मुकदमे अब तक दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा दो एनसीआर भी दर्ज हुई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि एक मार्च से 30 मार्च तक 99.70 करोड़ रुपये कीमत की मदिरा, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं, मुफ्त उपहार व नकदी जब्त की जा चुकी है। 14,39,288 लोग पाबंद किए गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच के लिए 513 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट तथा 1847 चेक पोस्ट राज्य के भीतर संचालित हैं। सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से कुल 52.64 लाख प्रचार-प्रसार सामग्री हटाई गईं। वालराइटिंग के 3.47 लाख, पोस्टर के 14.89 लाख समेत कई मामलों में कार्रवाई हुई है। वाहनों में बीकन लाइट दुरुपयोग के 645 मामलों में तथा लाउडस्पीकर एक्ट के उल्लंघन के 1248 मामलों में भी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


अब तक हुई कार्रवाई
- 5,10,170 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए गए
- 414 लाइसेंसी शस्त्र अपराधिक व्यक्तियों के जब्त हुए
- 3862 लाइसेंसी शस्त्र निरस्त कर जमा कराए गए
- 2,892 अवैध शस्त्र, 3,195 कारतूस, 47 किग्रा विस्फोटक व 137 बम बरामद
- 626 अवैध शस्त्र बनाने वाले अड्डों पर छापा मारा गया
- 63 अवैध शस्त्र बनाने वाले अड्डे नष्ट किए गए

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें