फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: सपा से गठबंधन खत्म होने पर पल्लवी पटेल का बड़ा बयान - एनडीए से ऑफर मिला तो विचार करेंगे

Fri, 22 Mar 2024 12:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अपना दल कमेरावादी ने सपा से गठबंधन टूटने की घोषणा होने पर कहा कि अगर एनडीए से ऑफर आया तो इस पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने हमारे साथ वही किया जो नीतीश कुमार के साथ किया था।
विज्ञापन
अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी से अपना दल कमेरावादी का गठबंधन टूटने के बाद पल्लवी पटेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर एनडीए से ऑफर मिला तो हम इस पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन हमारे साथ वही कर रहा है जो नीतीश कुमार के साथ किया। हमने तीन सीट गठबंधन के सहयोगियों से चर्चा के बाद घोषित की थी। अखिलेश ने गठबंधन खत्म होने की बात कही है उसका स्वागत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तय करे कि अपना दल कमेरावादी इंडिया गठबंधन में है या नहीं। एनडीए से ऑफर आया तो सोचेंगे हमें राजनीति करनी है।

विज्ञापन


बता दें कि अपना दल का दूसरा घटक अपना दल सोनेलाल एनडीए का सहयोगी दल  है और इसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल हैं। वह केंद्र में मंत्री हैं। अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष उनकी मां कृष्णा पटेल  अक्सर खुलकर अपनी बड़ी बेटी अनुप्रिया की सार्वजनिक तौर पर निंदा करती रही हैं।

ये भी पढ़ें - योगी सरकार के सात साल: भरोसा बढ़ा तो आय बढ़ी, शेयर और बैंकिंग बाजार में उत्तर प्रदेश की धमक
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पाकिस्तान और मालदीव के हैंडलर्स के संपर्क में था हारिस, AMU से की पढ़ाई; कई बार बांग्लादेश व सीरिया भी गया
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को अपना दल कमेरावादी से 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन न होने का एलान कर दिया। इसके एक दिन पहले कृष्णा पटेल की अगुवाई वाले इस दल ने प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया था। अखिलेश यादव ने कहा कि अपना दल कमेरावादी से विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गठबंधन किया गया था 2024 के लिए नहीं।

सपा से लोकसभा की सीटों पर बात न बनने पर कृष्णा पटेल ने बुधवार को मिर्जापुर सहित तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इसके कुछ देर बाद ही सपा ने मिर्जापुर सीट पर अपना प्रत्याशी उतार दिया। कृष्णा पटेल की बेटी पल्लवी पटेल ने सपा के सिंबल पर कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हराया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें