चक्रव्यूह के दूसरे द्वार पर सेनाएं अपना रणकौशल दिखा चुकीं। अपने सारे अस्त्र-शस्त्र आजमां चुकीं। इस दौर में धर्म, अर्थ और शिक्षा के केंद्रों में मतदाता प्रत्याशियों का इम्तिहान लेंगे। चुनावी प्रचार का शोर थम चुका है। अब असली इम्तिहान की बारी है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा के मतदाता शुक्रवार को चुनावी समर के योद्धाओं के भाग्य का फैसला लिखेंगे।
प्रमुख मुद्दे
बागपत : चौधरी बनने के लिए दिलचस्प जंग
प्रमुख मुद्दे
अमरोहा : मुसलमान तय करेंगे चुनाव परिणाम
बसपा से सांसद बने कुंवर दानिश अली अब कांग्रेस से मैदान में हैं। बसपा ने डॉ. मुजाहिद हुसैन को उम्मीदवार बनाया है, तो भाजपा ने पिछला चुनाव हारने वाले गुर्जर बिरादरी के पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर पर एक बार फिर दांव लगाया है। गुर्जर, जाट, सैनी सहित अन्य जातियों को लामबंद करने की कोशिश की है।
प्रमुख मुद्दे
गौतमबुद्धनगर : उलझे हैं जातीय समीकरण
भाजपा ने दो बार से सांसद ब्राह्मण बिरादरी के डाॅ. महेश शर्मा पर तीसरी बार दांव लगाया है। कुछ इलाके में क्षत्रिय समाज की नाराजगी सामने आई, तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने डैमेज कंट्रोल की पूरी कोशिश की।
प्रमुख मुद्दे
बुलंदशहर : त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
भाजपा ने दो बार के सांसद भोला सिंह पर फिर दांव लगाया है। उन्हें भाजपा के परंपरागत वोटबैंक के साथ लोध बिरादरी का सहारा है। जबकि कांग्रेस ने शिवराम वाल्मिकी को मैदान में उतारा है। इस समीकरण से कांग्रेस अल्पसंख्यक और पिछड़ी जातियों के साथ ही दलित मतदाताओं में सेंधमारी की उम्मीद लगाए है। जबकि बसपा ने गिरीश चंद्र जाटव पर दांव लगाकर दलितों को अपने पाले में खींचने की कोशिश की है। ऐसे में यहां त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है।
प्रमुख मुद्दे
अलीगढ : दिलचस्प होगी टक्कर
भाजपा ने दो बार से सांसद सतीश गौतम पर फिर दांव लगाया है। कई स्थानों पर पार्टी उम्मीदवार से नाराजगी सामने आने पर वरिष्ठ नेताओं ने डैमेज कंट्रोल किया। सपा ने कांग्रेस से आए जाट समाज के पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह पर दांव लगाकर जाट बिरादरी को जोड़ने का प्रयास किया है। मुस्लिमों की एकजुटता का सहारा है। बसपा ने ब्राह्मण समाज के हितेंद्र कुमार उपाध्याय को मैदान में उतार कर चुनाव को रोचक बना दिया है। यहां कांटे की टक्कर है।
प्रमुख मुद्दे
मथुरा : प्रवासी बनाम ब्रजवासी की परीक्षा
गाजियाबाद : बड़ा सवाल- क्या टूटेगा रिकॉर्ड
भाजपा ने दो बार के सांसद वीके सिंह का टिकट काटकर वैश्य समाज के अतुल गर्ग पर दांव लगाया है। वीके सिंह ने यहां रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने रोड शो कर, तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा कर रिकॉर्ड बढ़ाने का आह्वान कर चुके हैं। कांग्रेस ने डॉली शर्मा को दोबारा मौका दिया है। उन्हें मुस्लिमों व ब्राह्मणों की एकजुटता की उम्मीद है। बसपा ने क्षत्रिय समाज के नंद किशोर पुंडीर पर दांव लगाकर चुनाव को रोचक बना दिया है।
प्रमुख मुद्दे