फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections : लखनऊ, मोहनलालगंज, बाराबंकी में 20 मई को मतदान, 26 अप्रैल से नामांकन, छह मई तक नाम वापसी

Sun, 17 Mar 2024 10:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लोकसभा के साथ ही ददरौल (शाहजहांपुर), लखनऊ पूर्व, गैसड़ी (बलरामपुर) और दुद्धी सुरक्षित (सोनभद्र) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के कार्यक्रम भी जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
ईवीएम से मतदान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में 20 मई को लखनऊ, मोहनलालगंज और बाराबंकी में वोट डाले जाएंगे।चुनाव की घोषणा के साथ प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रमों के अनुसार सभी 7 चरणों में यूपी का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन


20 मई की वोटिंग के लिए 26 अप्रैल से नामांकन शुरू होंगे। यह प्रक्रिया तीन मई तक चलेगी। चार को नामांकन पत्रों की जांच और छह मई तक नाम वापसी होगी। लखनऊ व मोहनलालगंज में 39.33 लाख मतदाता, तो बाराबंकी में 23.29 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

यूपी में सात चरण में वोटिंग
19 अप्रैल : सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत।
26 अप्रैल : अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा।
7 मई : संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली।
13 मई : शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच।
20 मई : मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा।
25 मई : सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर, भदोही।
1 जून : महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज।

लखनऊ पूर्व समेत चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
लोकसभा के साथ ही ददरौल (शाहजहांपुर), लखनऊ पूर्व, गैसड़ी (बलरामपुर) और दुद्धी सुरक्षित (सोनभद्र) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के कार्यक्रम भी जारी कर दिए गए हैं। ददरौल में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण 13 मई, लखनऊ पूर्व में पांचवें चरण 20 मई, गैसड़ी में छठे चरण 25 मई और दुद्धी में विधानसभा उपचुनाव सातवें चरण में एक जून को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


ददरौल सीट भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन, लखनऊ पूर्व भाजपा विधायक आशुतोष टंडन और गैसड़ी सीट सपा विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव के निधन के बाद रिक्त हुई थी। दुद्धी सीट वहां से भाजपा के विधायक रहे रामदुलार गोंड को दुष्कर्म केस में 25 साल की सजा के बाद सदस्यता जाने से रिक्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें