फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: सपा के गढ़ में ही अखिलेश को घेरेगा स्वाभिमान समाजवादी मोर्चा, तय हुई पूरी रणनीति

Mon, 02 Oct 2023 05:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके प्रदीप तिवारी, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष रहे बृजेश यादव और पीडी तिवारी ने स्वाभिमान समाजवादी मोर्चा का गठन किया है।
विज्ञापन
डिंपल और अखिलेश यादव - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वाभिमान समाजवादी मोर्चा सपा को उसके ही गढ़ में घेरने की तैयारी में है। यही वजह है कि मोर्चा के सियासी सम्मेलन की शुरुआत अक्तूबर में ही कन्नौज से होने जा रही है। इस सम्मेलन के जरिए लोगों को जोड़कर जिले से लेकर ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी तैयार की जाएगी। नवंबर में पश्चिमी क्षेत्र, बुंदेलखंड और फिर पूर्वांचल में सम्मेलन होगा।

विज्ञापन


समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके प्रदीप तिवारी, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष रहे बृजेश यादव और पीडी तिवारी ने स्वाभिमान समाजवादी मोर्चा का गठन किया है। मोर्चा ने रविवार को लखनऊ में जनसंवाद किया। इसमें सपा से नाराज चल रहे तमाम नेताओं ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करते हुए सियासी कदम बढ़ाने का आह्वान किया। इसी रणनीति के तहत अब मोर्चा की ओर से अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में दशहरे के बाद कन्नौज में सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें यूपी के मध्य क्षेत्र के जिलों के लोग हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के बाद कन्नौज सहित आसपास के जिलों की जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक की कार्यकारिणी गठित की जाएगी।

मोर्चा के संयोजक प्रदीप तिवारी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पहला आम चुनाव कन्नौज से लड़ा था। ऐसे में कन्नौज के लोगों को बताएंगे कि अखिलेश की कथनी और करनी में किस तरह का फर्क है। ब्रजेश यादव ने बताया कि समाजवाद के पुरोधा पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव हमेशा सर्वसमाज की एकजुटता की बात करते थे। पीडी तिवारी ने दावा किया है कि सपा के तमाम पदाधिकारी व पूर्व विधायक, पूर्व सांसद मोर्चे के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें