फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: ओवैसी की पार्टी के साथ मिलकर यूपी में चुनाव लड़ेंगी पल्लवी पटेल, आज होगी औपचारिक घोषणा

Sun, 31 Mar 2024 11:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Pallavi Patel: अखिलेश यादव से अलग होने के बाद पल्लवी पटेल असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रही हैं। सीटों के बंटवारे के लिए आज ओवैसी लखनऊ में होंगे।
विज्ञापन
Pallavi Patel, Asaduddin Owaisi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिलेश यादव के साथ सीटों पर हुई असहमति के बाद अपना दल कमेरावादी आने वाले लोकसभा चुनाव में एआईएमआईएम के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। आज दोपहर लखनऊ में होने वाली प्रेस वार्ता में इस पर औपचारिक मुहर लगेगी। बीच में ऐसी खबरें भी आईं थी कि पल्लवी पटेल की मायावती के साथ बातचीत चल रही है और वह बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी। पर ऐसा नहीं हुआ। 

विज्ञापन


इस गठबंधन की औपचारिक घोषणा आज लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और पल्लवी पटेल की संयुक्त प्रेसवार्ता में की जाएगी। इस गठबंधन के द्वारा यूपी की दो दर्जन से अधिक सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी की जा रही है। 

तीन दिन पहले पल्लवी पटेल ने हैदराबाद में ओवैसी से मुलाकात की थी। आज इस गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए ओवैसी लखनऊ आ रहे हैं। संभव है कि आज ही कुछ सीटों का एलान भी हो जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें