फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: प्रचार के दौरान बंट रही शराब-नकदी की अब सीधे शिकायत, इस एप से चुनाव आयोग जाएगी रिपोर्ट

Tue, 26 Mar 2024 10:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Lok Sabha Elections:लोकसभा चुनाव के दौरान यदि आपके क्षेत्र में नकद पैसा और शराब बंट रही है तो आप भी इसकी सीधी शिकायत कर सकते हैं। चुनाव आयोग इस पर तुरंत संज्ञान लेगा। 
विज्ञापन
चुनाव के दौरान शराब बंटने पर रहेगी नजर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सी-विजिल एप के माध्यम से आम नागरिक भी आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। इसमें नकद राशि या शराब वितरण आदि की शिकायतें भी शामिल हैं। यही नहीं आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन होने पर सी-विजिल एप में अपने मोबाइल नंबर से लॉगइन करके अपनी शिकायत की निगरानी भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि प्ले स्टोर या एप स्टोर से सी-विजिल एप डाउनलोड कर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत, लाइव फोटो या लाइव वीडियो अपलोड कर शिकायत की जा सकती है। एप पर शिकायत करने के लिए नाम व मोबाइल नंबर की कोई बाध्यता नहीं है। लेकिन, अगर शिकायतकर्ता अपना नाम व मोबाइल नंबर देता है, तो शिकायतकर्ता एप के माध्यम से अपनी शिकायत की निगरानी भी कर सकता है। 

शिकायत दर्ज होने पर संबंधित रिटर्निंग अफसर अपने नजदीक के उड़नदस्ता टीम (एफएसटी) को शिकायत स्थल पर भेजता है। शिकायत को पोर्टल पर संबंधित रिटर्निंग अफसर के लिए अग्रसारित किया जाता है। बताया कि सी-विजिल एप में राशि वितरण, गिफ्ट, कूपन वितरण, शराब वितरण आदि शिकायतों के अलावा बिना अनुमति के पोस्टर-बैनर लगाना, बिना अनुमति बैठक करना, बिना अनुमति के प्रचार में गाड़ी लगाना, धार्मिक और उन्मादी भाषणबाजी करने संबंधी शिकायतें की जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें