फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: एक्टिव हुई बसपा, मायावती के साथ आकाश आनंद भी करेंगे सभाएं, इन सीटों से होगी शुरुआत

Wed, 27 Mar 2024 06:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Lok Sabha Elections:लोकसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन के साथ ही बसपा एक्टिव हो गई है। मायावती और आकाश आनंद दोनों ही चुनावी सभाएं करेंगे। 
विज्ञापन
मायावती व आकाश आनंद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती अप्रैल के पहले सप्ताह से पश्चिमी उप्र में रैलियों की शुरूआत कर सकती हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो बसपा सुप्रीमो चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत बिजनौर और नगीना में रैली के जरिए करेंगी। वहीं दूसरी ओर पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद भी छह अप्रैल से यूपी में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। उनकी पश्चिमी उप्र में कई चुनावी सभाओं का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के पहले चरण का नामांकन समाप्त होने के बाद बसपा भी अन्य दलों की तरह चुनाव जीतने की व्यूह रचना करने में जुट गयी है। खासतौर पर पश्चिमी उप्र में, जिसे बसपा का गढ़ माना जाता है, बसपा सुप्रीमो जल्द प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रही हैं।

पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की फेहरिस्त भी तैयार करनी शुरू कर दी है, जिसमें अधिकतर पार्टी के वरिष्ठ नेता, जोनल कोआर्डिनेटर और पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद के नाम शामिल किए जाएंगे। पार्टी के अकेले विधायक उमाशंकर सिंह भी चुनाव प्रचार अभियान का हिस्सा बनेंगे। उनका नाम भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा अन्य प्रदेशों के बसपा अध्यक्षों को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें