फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना: सुविधा एप पर परिणाम अपलोड होने के बाद ही होगा विजयी प्रत्याशी का ऐलान

Thu, 16 May 2019 12:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ की दोनों संसदीय सीटों के परिणाम इस बार राउंडवार मतगणना पूरी होते ही घोषित नहीं होंगे। निर्वाचन आयोग ने मतगणना से जुड़े सभी आंकड़े सुविधा एप पर अपलोड करने के बाद ही विजयी प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर प्रमाणपत्र जारी करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


वहीं, जब तक लोकसभा सीट से जुड़े सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना का एक चरण पूरा नहीं हो जाएगा, तब तक दूसरे के मतों की गणना शुरू नहीं होगी। आरओ और एआरओ को राउंडवार मतों का आंकड़ा एप पर अपलोड करने को अलग से पासवर्ड दिए जा रहे हैं।

ऐसे में लखनऊ शहर व मोहनलालगंज सीट की मतगणना का अंतिम रुझान देर शाम और अंतिम परिणाम आधी रात तक जारी होने की उम्मीद है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन एसपी गुप्ता ने बताया कि 23 मई की सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट की गणना शुरू होगी।
विज्ञापन


ईवीएम में बंद मत गिनने को इस बार मतगणना कक्षों में 14 की जगह 15 काउंटिंग टेबल लगाई जाएगी। मॉकपोल काउंटिंग के दौरान किसी ईवीएम की कंट्रोल यूनिट में खामी आती है या रिजल्ट बटन काम नहीं करता तो उसमें दर्ज मतों की गणना संबद्ध वीवीपैट में मौजूद स्लिप से होगा।

विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर 1950 पर पूरी जानकारी

सहायक रिटर्निंग अधिकारी चरणवार रिजल्ट की घोषणा के बाद इसे सुविधा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। यहां से इसे वोटर हेल्पलाइन 1950 के साथ साझा किया जाएगा। मतगणना स्थल पर स्थित बोर्ड पर भी इसे डिस्प्ले किया जाएगा। आम लोग टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर मतगणना की अपडेट जानकारी ले सकेंगे।

मतगणना कार्मिकों का पहला प्रशिक्षण आज
23 को मतगणना में मतों की गिनती व टेबुलेशन शीट पर इन्हें राउंडवार दर्ज करने को नामित कार्मिकों का पहला प्रशिक्षण मेडिकल विवि के कन्वेंशन सेंटर सभागार में सुबह दस बजे से होगा। डीएम कौशल राज शर्मा ने चेताया कि जो कार्मिक प्रशिक्षण से बिना सूचना गायब मिलेगा उसके खिलाफ सीधे मुकदमा दर्ज होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें