लखनऊ सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। इस बार भी यहां से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह की जीत के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं, सपा, बसपा व रालोद गठबंधन ने पूनम सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है। पूनम के लिए जब उनकी बेटी व फिल्म स्टार सोनाक्षी सिन्हा ने लखनऊ में रोड शो किया तो ये लखनऊ वालों के लिए यादगार दिन बन गया। (रोड शो के दौरान डिंपल यादव, सोनाक्षी सिन्हा व पूनम सिन्हा।)