रोड के दौरान उनके साथ कन्नौज से सांसद व प्रत्याशी डिंपल यादव सहित भारी संख्या में सपा-बसपा समर्थक मौजूद रहे।
सोनाक्षी ने भी लोगों को निराश नहीं किया। उन्होंने कभी हाथ हिलाकर तो कभी मुस्कुराकर जनता को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लखनऊ की जनता से वादा किया कि मेरी मां को जिता देना मैं यहां आती रहूंगी।
लखनऊ से पूनम सिन्हा जीतेंगी या नहीं ये तो परिणाम आने पर ही पता चलेगा लेकिन सोनाक्षी का प्रचार करना लोगों के लिए यादगार जरूर बन गया।
आपको बता दें कि सोनाक्षी के पिता व फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा भी इस दौरान लखनऊ में काफी सक्रिय रहे। उन्होंने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा।
शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने लखनऊ सीट पर आचार्य प्रमोद कृष्णन को उम्मीदवार बनाया है।