राउंडअप शीट के आधार पर लखनऊ सीट के लिए मतदेय बूथ व सहायक बूथ के आधार पर मध्य विधान सभा में मतों की गणना का कार्य सबसे पहले 24 से 25 वें राउंड में होगा। कैंट क्षेत्र का 25 से 26 राउंड में, उत्तर विधान सभा का 26 से 27 राउंड में, पूर्वी सीट का 28 से 29 राउंड में और सबसे अंत में पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के वोटों की गिनती 29 से 30 राउंड में पूरी होने की उम्मीद है।
मोहनलालगंज सीट पर मलिहाबाद क्षेत्र के वोटों की गिनती सबसे पहले 27 से 28 राउंड में होगी। फिर मोहनलालगंज की 29 से 30 राउंड में, बीकेटी की 31 से 32 राउंड में और सबसे अंत में सरोजनीनगर विधान सभा क्षेत्र की 37 से 38 राउंड में वोटों की गिनती होगी।
बूथवार आधार पर हर राउंड में होने वाली मतों की गणना के अनुसार जिले में सबसे पहले मध्य विधान सभा और सबसे बाद में सरोजनीनगर विधान सभा में पड़े मतों की गणना का कार्य पूरा होगा।