फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! 19 से लखनऊ-वाराणसी रूट पर प्रभावित रहेंगी कई ट्रेनें

Wed, 15 May 2019 11:32 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में सब वे निर्माण के चलते 19 मई से ब्लॉक लिया जाएगा। इससे उदयनगर-न्यू जलपाईगुड़ी पुरबिया, आम्रपाली, कृषक एक्सप्रेस सहित दर्जनभर से अधिक ट्रेनें 30 मई तक प्रभावित रहेंगी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि 19 व 25 मई को कटिहार से चलने वाली 15707 व अमृतसर से चलने वाली 15708 आम्रपाली  20 व 25 मई को  सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। वहीं 20 मई को आदर्शनगर दिल्ली से चलने वाली 15280 पूरबिया एक्सप्रेस गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे-सीवान के मार्ग से चलेगी।

21 को 14016   आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस औड़िहार-मऊ-भटनी के रास्ते, 25 मई को 19601 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस गोरखपुर-कप्तानगंज सीवान के रास्ते चलेगी। 25 मई को 12554 वैशाली बदले मार्ग से चलेगी।

विज्ञापन

इन ट्रेनों का रहेगा शॉर्ट टर्मिनेशन

डेमो
21 मई को लखनऊ से 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस बलिया तक जाएगी। यह बलिया से छपरा के मध्य निरस्त रहेगी। ऐसे ही 22 मई को 15053 छपरा लखनऊ एक्सप्रेस छपरा की जगह बलिया से चलकर लखनऊ आएगी।

29 मई को 15008 कृषक एक्सप्रेस लखनऊ से रवाना होकर भटनी तक जाएगी। 30 मई को 15007 कृषक एक्सप्रेस वाराणसी सिटी की जगह भटनी से ही चलकर लखनऊ तक आएगी।
विज्ञापन

रोककर चलेंगी ये ट्रेनें

डेमो
20 मई को नई दिल्ली से चलने वाली 12554 वैशाली एक्सप्रेस वाराणसी मंडल में 45 मिनट रोककर चलाई जाएगी। जबकि 21 मई को अजमेर से चलने वाली 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस वाराणसी मंडल में 70 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें