फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती का पीएम पर हमला, 'आरएसएस ने भी छोड़ा साथ, डूब रही मोदी सरकार की नैया'

Tue, 14 May 2019 11:32 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि छह चरणों के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार यह चुनाव हार रही है। इस चुनाव में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नैया डूब रही है। आरएसएस ने भी अब भाजपा का साथ छोड़ दिया है। 

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इस चुनाव में झोला उठाए स्वयंसेवक नहीं दिखाई दे रहे हैं। अधूरे चुनावी वादों और जनता के आंदोलन के मद्देनजर, उनके स्वयंसेवकों को काम में नहीं लगाया जा रहा है, इसने मोदी को परेशान कर दिया है।
विज्ञापन


इस दौरान मायावती ने चुनाव आयोग को नेताओं के मंदिरों में जाकर प्रचार करने पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा कर नेता जनता का समर्थन जुटाने की कोशिश करते हैं।
 

 

विज्ञापन

वहीं, उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान रोड शो करना एक फैशन बन गया है, जहां बहुत पैसा खर्च होता है। चुनाव आयोग को रोड शो में आए खर्च को प्रत्याशी के खाते में जोड़ना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें