फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती का पीएम पर हमला, कहा-'मोदी को जितवाने के लिए दी जा रही वाराणसी के लोगों को धमकी'

Fri, 17 May 2019 10:56 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बसपा प्रमुख मायावती ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है। शुक्रवार सुबह मायावती ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर पीएम मोदी को निशाने पर लिया। 
विज्ञापन


मायावती ने लिखा कि पीएम नरेन्द्र मोदी को वाराणसी में हर हाल में जितवाने की कोशिश में, वहां के हर गली-कूचे व घर-घर में जो बाहरी लोगों के माध्यम से पहले लालच और फिर धमकी आदि दी जा रही है, उससे वहां मतदान स्वतंत्र व निष्पक्ष कैसे हो पाएगा? चुनाव आयोग की, बंगाल की तरह, वाराणसी पर नजर क्यों नहीं है?
 
इससे पहले गुरुवार को बसपा सुप्रीमो मायावती पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ खुलकर आ गई हैं। उन्होंने न सिर्फ पश्चिम बंगाल के मौजूदा हालात के लिए भाजपा व आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया है बल्कि वहां चुनाव प्रचार एक दिन पहले ही रात 10 बजे से बंद करने के लिए चुनाव आयोग की निंदा भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती ने एक बयान में कहा कि जबसे देश में लोकसभा आमचुनाव घोषित हुआ है, पीएम मोदी व अमित शाह तय रणनीति के तहत पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को टारगेट किए हुए हैं। ऐसा वह अपनी सरकार की विफलताओं से देश का ध्यान बंटाने के लिए कर रहे हैं।

देश की जनता भाजपा की इन साजिशों को खूब समझ रही है और पश्चिम बंगाल के लोग इसका करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बीजेपी के षडयंत्र को नाकाम करने की कोशिश भी जनता की नजर में है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ने केंद्र के दबाव में आकर पश्चिम बंगाल में एक दिन पहले प्रचार पर रोक लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दु:ख की बात है कि वहां पीएम की रैलियां खत्म होने के बाद रात 10 बजे से यह रोक लगाई गई है।

उन्होंने कहा कि यदि प्रतिबंध लगाना था तो सुबह से ही लगाना चाहिए था। मायावती ने कहा है कि वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के रहते हुए लोकसभा चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष नहीं हो पा रहा है। यह अति शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि भाजपा व आरएसएस ने बंगाल जैसी स्थिति यूपी में भी पैदा करने की कोशिश की लेकिन यहां गठबंधन ने इस मंसूबे को पूरा नहीं होने दिया। आखिरी चरण के वोट पड़ने तक भी यह मंसूबा पूरा नहीं होने देंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें