फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने फिर उठाया ईवीएम का मुद्दा, भाजपा पर लगाया धांधली का आरोप

Fri, 12 Apr 2019 10:00 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर से भाजपा पर हमला बोला है। मायावती ने फिर से ईवीएम का मुद्दा उठाते हुए भाजपा पर धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि सत्ताधारी बीजेपी को इस लोकसभा चुनाव में आम जनता द्वारा बुरी तरह से नकारे जाने का ही परिणाम है कि अब बीजेपी वोट से नहीं बल्कि नोटों से, ईवीएम की धांधली से, पुलिस/प्रशासन तंत्र के दुरुपयोग से, ईवीएम में चुनाव कर्मचारियों से ही बटन दबवाकर आदि धांधलियों से चुनाव जीतना चाहती है।
विज्ञापन

 
उन्होंने आगे लिखा कि यदि देश के लोकतंत्र में आमजनता की आस्था को बचाए रखना है तो फिर चुनाव आयोग की यह संवैधानिक जिम्मेदारी बनती है कि वह इन बातों को गंभीरतापूर्वक संज्ञान ले, तत्काल आवश्यक उपाय करे। ताकि अगले सभी चरण के चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष हो सके।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें