फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैन हटते ही मायावती ने निकाला गुस्सा, पूछा- भाजपा पर क्यों मेहरबान है चुनाव आयोग?

Thu, 18 Apr 2019 09:18 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सीएम योगी के मंदिर जाने पर सवाल उठाए हैं। साथ ही चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा।  चुनाव आयोग द्वारा चुनाव प्रचार पर बैन के 48 घंटे पूरे होने के बाद मायावती ने ट्वीट कर सवाल पूछे हैं। उन्होंने लिखा है कि सीएम योगी बैन के बाद मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं, सीएम योगी ऐसा इसलिए कर रहे हैं कि उन्हें लाभ मिले। मायावती ने सीधा चुनाव आयोग से सवाल किया कि सीएम योगी पर इतना मेहरबानी क्यों?। 
विज्ञापन


मायावती ने लिखा, चुनाव आयोग की पाबंदी का खुला उल्लंघन करके यूपी के सीएम योगी शहर- शहर और मन्दिरों में जाकर, दलित के घर बाहर का खाना खाने आदि का ड्रामा करके, उसको मीडिया में प्रचारित/प्रसारित करवाके चुनावी लाभ लेने का गलत प्रयास लगातार कर रहे हैं, किन्तु आयोग उनके प्रति मेहरबान है, क्यों?
 


अगर ऐसा ही भेदभाव व बीजेपी नेताओं के प्रति चुनाव आयोग की अनदेखी व गलत मेहरबानी जारी रहेगी तो फिर इस चुनाव का स्वतंत्र व निष्पक्ष होना असंभव है। इन मामलों मे जनता की बेचैनी का समाधान कैसे होगा? बीजेपी नेतृत्व आज भी वैसी ही मनमानी करने पर तुला है जैसा वह अबतक करता आया है, क्यों?
विज्ञापन

 

 
Trending Videos
विज्ञापन

गौरतलब है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने सात अप्रैल को सहारनपुर के देवबंद में साझा रैली को संबोधित करते हुए मुस्लिमों से सपा-बसपा गठबंधन को वोट देने की अपील की थी। 

चुनाव आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए 11अप्रैल को नोटिस जारी कर मायावती से जवाब मांगा था। लेकिन सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उन पर 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी। 

मंगलवार सुबह 6 बजे शुरू होकर 18 अप्रैल सुबह 6 बजे तक यह बैन चला। इस दौरान मायावती को कोई चुनावी सभा, रोड शो या राजनीतिक ट्वीट नहीं करने की पाबंदी थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें