केंद्र में सत्ता पाने के लिए सबसे जरूरी राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। गठबंधन पर बयानबाजी और टिकट के लिए मारामारी के बीच सपा-बसपा व रालोद के कई नेता मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। सभी नेताओं को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
जिन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली उनमें पूर्व मंत्री वंश नारायण पटेल, नगीना के पूर्व सांसद यशबीर सिंह धोबी, पूर्व विधायक गोटियारीलाल दबेश, सहारनपुर के मुकेश चौधरी, कैप्टन सिकंदर रिजवी, पूर्व प्रत्याशी उमेश सैंटिया व उम्मेद प्रताप सिंह हैं।