पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा किसी गलतफहमी में न रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद यूपी में योगी को हटाने के लिए भी गठबंधन जारी रहेगा। केंद्र के बाद यह गठबंधन ही यूपी से ऐसे लोगों को सत्ता से हटाएगा जो झूठे वादे करते हैं, और जनता को गुमराह रहते हैं।
मायावती ने बीते दिनों मयाबाजार में प्रधानमंत्री की सभा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वहां कहा गया कि बाबा साहब आंबेडकर के रास्ते पर बसपा नहीं चल रही।
उन्हें शायद पता नहीं कि अंबेडकरनगर जिले का गठन और उसका नामकरण बाबा साहब के नाम पर करने का काम बसपा ने ही किया था। भाजपा को यह अच्छे से समझ लेना चाहिए कि फूट डालने व गुमराह करने की राजनीति सफल होने वाली नहीं है।
मायावती की जनसभा में मौजूद महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि केंद्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार हटने के बाद यूपी से योगी सरकार को हटाने के लिए भी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिलकर गठबंधन पूरी मजबूती से चलेगा। यह गठबंधन ही केंद्र व प्रदेश से इन दोनों की विदाई तय कर आम लोगों को उनका हक व न्याय दिलाने का काम करेगा।