फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा बांटने के आरोप में बसपा कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Sun, 05 May 2019 03:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

गोंडा जिले में शनिवार की शाम एक बसपा कार्यकर्ता द्वारा पैसा बांटते समय पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने बसपा कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और निजी मुचलके पर उन्हें रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


वहीं, गठबंधन प्रत्याशी चंद्रदेव राम यादव ने एक व्यक्ति पर कार्यकर्ता की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के बनगांव गांव निवासी भारत गौतम ने तहरीर दी है कि शनिवार की शाम को प्रचार खत्म होने के बाद सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी चंद्रदेव राम यादव के दो समर्थक एक वाहन से गांव पहुंचे और गांव वालों को प्रचार सामग्री के साथ पैसे का प्रलोभन दे रहे थे।

भारत गौतम ने तहरीर में बताया कि ये देखकर उन्होंने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनाथ भारती को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। जबकि वाहन चालक व एक अन्य कार्यकर्ता भागने में सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर दी लेकिन उल्टा कार्यकर्ता के खिलाफ ही दर्ज कर लिया मुकदमा

इस मामले में एसओ भानुप्रताप सिंह ने बताया कि भारत गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और रामनाथ भारती को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। जिस पर बसपा प्रत्याशी चंद्रदेव राम यादव ने आरोप लगाया कि रामनाथ भारती व एक अन्य व्यक्ति शनिवार की शाम को बूथ एजेंट को मतदाता सूची देने गए थे। इसमें एक व्यक्ति ने पकड़कर उनकी पिटाई की। गंभीर हालत में रामनाथ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उनका आरोप है कि उन्होंने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उलटा उनके कार्यकर्ता के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया। उन्होंने एसपी से मिलकर गुहार लगाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें