फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरी दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा है पाकिस्तान: डिप्टी सीएम मौर्य

Tue, 23 Apr 2019 05:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2014 के पहले जब आतंकी हमला होता था तो भारत सरकार पूरी दुनिया के सामने गिड़गिड़ाती थी लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आज पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा है।

विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य बाराबंकी में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक देश को लूटा और सेनाओं को कमजोर किया। सेना के लिए हथियार नहीं खरीदे जाते थे लेकिन मोदी के पीएम बनते ही राफेल सौदा किया गया।

उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर बता दिया कि आतंकी चाहे देश के अंदर आएं या फिर पाकिस्तान में बैठे हों उन्हें घुसकर मारेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए देश सुरक्षित हाथों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें