फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी चरण में कांग्रेस के सामने कठिन चुनौती, एक-दो सीट छोड़कर कहीं भी मुकाबले में नहीं

Sat, 11 May 2019 09:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

आखिरी चरण के चुनाव में कांग्रेस के सामने चुनौती ही चुनौती है। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी स्वीकार कर रहे हैं कि एक-दो सीटों को छोड़ दें तो कांग्रेस कहीं भी मुकाबले में नहीं दिख रही है। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा के वोट काटने वाले बयान से यह संदेश भी गया कि कांग्रेस के कमजोर प्रत्याशियों के स्थान पर गठबंधन के प्रत्याशी को वोट देना ज्यादा उचित रहेगा।

विज्ञापन


आखिरी चरण के चुनाव में जिन सीटों के लिए 19 मई को मतदान होगा, पिछले चुनाव में वहां कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब रही थी। उसके प्रत्याशी जमानत बचाने लायक भी मत नहीं पा सके थे। इस बार भी स्थिति कोई खास बेहतर नहीं दिख रही है।

कांग्रेस के रणनीतिकार भी दबी जुबान से स्वीकार करते हैं कि कुशीनगर और कुछ हद तक महाराजगंज में ही उसके प्रत्याशी ठीक स्थिति में हैं। कुछ कांग्रेसी नेताओं का यह भी कहना है कि प्रियंका के उस बयान से भी मतदाता छिटक रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस कमजोर हैं, वहां भाजपा को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रत्याशी उतारे हैं। इससे कांग्रेस का मतदाता गठबंधन प्रत्याशी की ओर रुख कर रहा है।
विज्ञापन


यहां बता दें कि आखिरी चरण में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज में चुनाव है। कभी ये सीटें कांग्रेस या कम्युनिस्टों का गढ़ हुआ करती थीं। वर्तमान में दोनों ही पार्टियां यहां बेहद कमजोर स्थिति में हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें