फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी बोले, शहजादी ने बनाई वोटकटवा पार्टी, माया बोलीं- कागज में ही पिछड़े वर्ग के हैं मोदी

Tue, 07 May 2019 03:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/ बस्ती
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी निशाने पर लिया और कहा कि भाजपा को हराने के लिए अगर कांग्रेस ने वोटकटवा खड़ा किया है, तो जनता मुंहनोचवा की तरह जवाब देना भी जानती है।  

विज्ञापन


सिद्धार्थनगर में हुई जनसभा में सीएम योगी ने कहा, कांग्रेस की शहजादी कहती हैं कि उन्होंने भाजपा को हराने के लिए वोटकटवा खड़ा किया है, लेकिन जनता मुंहनोचवा की तरह जवाब भी देना जानती है।  सीएम योगी ने कहा, शिवपाल कहते हैं कि मेरी कोई बहन नहीं तो बुआ कहां से आ गईं।  

श्रावस्ती में योगी ने कहा, मतगणना के बाद बुआ बोलेगी, बबुआ गुंडों का सरताज और बबुआ बोलेगा, बुआ भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति हैं। पुलिस भी तैयार है, गुंडागर्दी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा बच्चों को प्रधानमंत्री के खिलाफ गाली सिखा रही हैं। यह इटली के संस्कार इटली में रहने दीजिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कागज में ही पिछड़े वर्ग के हैं मोदी : माया

बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि जैसे लंबे समय तक केंद्र और प्रदेश की सत्ता में रहने वाली कांग्रेस गलत नीतियों के चलते सत्ता से दूर हो गई, वैसे ही नमो की छुट्टी होनी तय है। 2019 लोकसभा के लिए अभी तक हुए चुनाव में गठबंधन की बढ़त से भाजपाइयों के चेहरों से हवाइयां उड़ रही हैं। कागजी पिछड़े वर्ग के नरेंद्र मोदी को हटाकर जन्मजात पिछड़े राम प्रसाद को जीत दिलाएं। 

माया ने कहा, दोनों पार्टियां जातिवादी, पूंजीवादी नीतियों की पोषक रहीं। गरीबों, दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों को आगे बढ़ने नहीं दिया। दलितों को नौकरी में आरक्षण कोटा का अधूरा लाभ दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में भी कांग्रेस के समय के जैसे आतंकी घटनाएं हो रही हैं। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। मुसलमान भय में जी रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें