फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फिर दिल्ली में होगा उम्मीदवारों पर मंथन, रात तक आ सकती है यूपी की पहली सूची

Tue, 19 Mar 2019 09:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पहले और दूसरे चरण की 16 सीटों सहित प्रमुख नेताओं की उम्मीदवारी पर आज दिल्ली में फिर मंथन होगा। भाजपा आज रात तक यूपी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय और महामंत्री संगठन सुनील बंसल आज दिल्ली जाएंगे। 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक उम्मीदवार चयन को लेकर मंथन के बाद पहले चरण की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियबादा और गौतमबुद्ध नगर सहित दूसरे चरण की कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि भाजपा की सोमवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक प्रस्तावित थी। इस बैठक के बाद ही पहली लिस्ट जारी किया जाना था, लेकिन गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद यह बैठक मंगलवार तक के लिए टाल दी गई थी।   
विज्ञापन

भाजपा के एक नेता के मुताबिक पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवारों के बारें में फैसला हो चुका है। कुछ सीटों पर अभी भी विचार किया जाना है जिस पर आज बैठक में अंतिम फैसला ले लिया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी इसी हफ्ते में अपने सभी उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम फैसला ले लेगी। नामों की घोषणा के बाद ही पार्टी के स्टार प्रचारकों का दौरा पूरे देश में शुरू हो जाएगा। 

प्रचार अभियान पूरे जोर-शोर के साथ चलाया जाएगा। पार्टी ने पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार की सघन रणनीति बना रखी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इसके बारे में जल्दी ही घोषणा कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें