कल किए थे 11 उम्मीदवारों के एलान
इससे पहले सोमवार को सपा ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। जिसमें गाजीपुर से पार्टी ने माफिया मुख्तार अंसारी अफजाल अंसारी को उम्मीदवार घोषित किया है। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा भी है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर सीट पर उम्मीदवार घोषित कर साफ कर दिया कि अब जयंत चौधरी की रालोद से भी सपा के रास्ते अलग हो गए हैं। क्योंकि जब यह दोनों पार्टियों गठबंधन में थी तो सपा ने यह सीट रालोद के लिए छोड़ दी थी।
अब तक 31 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान
सपा की पहली लोकसभा उम्मीदवारों की सूची 30 जनवरी को सामने आई थी। जिसमें 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। इसके बाद 19 फरवरी को दूसरी और 20 फरवरी को तीसरी सूची जारी की। सपा ने अब तक यूपी की 80 लोकसभा सीट पर 31 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
पहली सूची में इन्हें बनाया उम्मीदवार
संभल से शफीकुर्रहमान बर्क
फिरोजाबाद से अक्षय यादव
मैनपुरी से डिम्पल यादव
एटा से देवेश शाक्य
खीरी से उत्कर्ष वर्मा
धौरहरा से आनन्द भदौरिया
उन्नाव से अनु टंडन
लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा
फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य
अकबरपुर से राजाराम पाल
बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल
फैजाबाद से अवधेश प्रसाद
अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा
बस्ती से रामप्रसाद चौधरी
गोरखपुर से काजल निषाद