फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: शिविर के जरिए मिशन 2024 फतह की तैयारी, धार्मिक स्थलों के जरिए नर्म हिंदुत्व का देंगे संदेश

Mon, 05 Jun 2023 09:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lok Sabha Election2024: समाजवादी पार्टी शिविर के जरिए मिशन 2024 फतह की तैयारी में है। सपाई गोला गोकर्णनाथ के बाद नैमिषारण्य में जुटेंगे। धार्मिक स्थलों के जरिए नर्म हिंदुत्व का संदेश देंगे। 
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के जरिए मिशन 2024 फतह करने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत पांच जून से गोला गोकर्णनाथ से हो रही है। इसके बाद नैमैषारण्य में जुटेंगे। धार्मिक स्थलों से प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत कर सपा नर्म हिंदुत्व का संदेश देने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


यह शिविर हर जिले में लगाने की तैयारी है। इन शिविरों के आयोजन में धार्मिक स्थलों को तवज्जो दी जाएगी। समाजवादी पार्टी ने पांच जून को छोटी काशी के रूप में पहचाने जाने वाले गोला गोकर्णनाथ में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर कर रही है। गोला के देवकली स्थित आदर्श जनता इंटर कॉलेज में पांच जून को झंडा गीत और ध्वजारोहण से प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत होगी। 

इसमें बूथ से लेकर जिला स्तर तक के करीब पांच हजार प्रशिक्षार्थी भाग लेंगे। शिविर में बूथ प्रबंधन से लेकर सन् 2024 के लोकसभा चुनाव के प्रबंधन की पुख्ता रणनीति बनेगी। पहले दिन सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। छह जून को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर में लोकतंत्र का भविष्य, कृषि संकट एवं ग्रामीण परिवेश, समाजवाद और लोकतंत्र, जातीय जनगणना, आर्थिक संकट, युवा और बेरोजगारी, सोशल मीडिया, सामाजिक न्याय, संविधान का भविष्य तथा समाजवादी पार्टी और लोकसभा चुनाव आदि विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। 

समापन समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा सांस्कृतिक गीत से होगा। इसके बाद नौ एवं 10 जून को नैमिषारण्य में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। इसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

शिविर पर रहता था मुलायम सिंह का जोर
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव हमेशा प्रशिक्षण शिविर पर जोर देते रहे हैं। जब भी समाजवादी पार्टी ने कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया, उसका ग्राफ बढ़ता नजर आया। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव से पहले सपा ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का फैसला लिया है।

हर जिले में जाएंगे अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हर जिले में जाकर कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार करेंगे। इसी रणनीति के तहत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिलेवार विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। जिलों में शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेकर वह पार्टी कार्यकर्ताओँ एवं नेताओं को एक सूत्र में बांधने का भी प्रयास कर रहे हैं।
 

जिलेवार दौरा करेंगे सपा अध्यक्ष

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हर जिले में जाकर कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार करेंगे। वह सोमवार को लखीमपुर खीरी जाएंगे। वहां आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे।


 

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी कार्यकताओं को जोड़ने की भरसक कोशिश में जुटी हुई है। इसी रणनीति के तहत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिलेवार विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। जिलों में शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेकर वह पार्टी कार्यकर्ताओँ एवं नेताओं को एक सूत्र में बांधने का भी प्रयास कर रहे हैं। 

 

लखीमपुर खीरी के बाद वह सीतापुर में होने वाले दो दिवसीय शिविर में हिस्सा लेंगे। इसके बाद अन्य जिलों में भी यह कार्यक्रम होगा। पार्टी शीर्ष नेतृत्व की कोशिश है कि हर जिले के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे। इससे लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरा जा सकेगा।

 
विज्ञापन

जगदीप राष्ट्रीय सचिव बने
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी चौधरी जगदीप सिंह यादव को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। यह जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें