फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: हर विधानसभा स्तर पर संगठन खड़ा करेगी AAP, पार्टी को गांवों तक ले जाने की ये है रणनीति

Mon, 05 Jun 2023 09:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर 360 विधानसभा और 700 ब्लॉकों में संगठन तैयार करेगी। 13 जून से 23 अक्बतूर तक गांव चलो अभियान चलेगा। रविवार को यहां पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
 
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) हर विधानसभा स्तर पर अपना संगठन खड़ा करेगी। पहले चरण में 360 विधानसभा क्षेत्रों और 700 विकास खंडों के स्तर पर संगठन तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है । यह जिम्मेदारी पार्टी की गठित होने वाली नई पंचायत प्रकोष्ठ को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


रविवार को यहां पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। आप पंचायत प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल ने बताया कि हाल में प्रकोष्ठ को भंग कर दिया गया है और जल्द ही प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। 

इससे पहले पार्टी संगठन को गांवों तक ले जाने की रणनीति तैयार की जानी है। इसी मुद्दे पर बैठक हुई थी। उन्होंने बताया कि बैठक में यह भी तय किया गया है कि पार्टी द्वारा 13 जून से गांव चलो अभियान शुरू किया जाएगा, जो 23 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन


इस अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा के एक-एक गांव में जनता के बीच पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और दिल्ली सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की चर्चा की जाएगी। बैठक में पार्टी के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारिंयों को पंचायत प्रकोष्ठ निर्माण के लिए प्रभारी बनाया गया है। 
विज्ञापन

इनमें विनय कुमार सिंह को प्रदेश प्रदेश महासचिव, हिमांशु त्रिपाठी को प्रदेश संगठन मंत्री, सुनील कुमार को सोशल मीडिया अध्यक्ष, दीपशिखा को रुहेलखंड प्रांत का संगठन निर्माण प्रभारी और डॉ विनोद सिंह को काशी प्रांत का संगठन निर्माण प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा मोहम्मद सैफ रहमान को प्रयागराज मंडल का प्रभारी और विनय पटेल को अयोध्या प्रांत का संगठन निर्माण प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें