बलरामपुर में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए विनय कटियार ने कहा कि चाहे गठबंधन वाले हो या बिना गठबंधन वाले हो चिंता मत करो, आप अपना काम करो। अगर विनय कटियार को यहां बुलाया गया है तो मेरे कुछ सम्मान रखो और द्ददन मिश्रा को भारी मतो से विजती बनाओ। विनय कटियार बलरामपुर से भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे थे।
विनय कटियार ने कहा कि जब आतंकवादियों ने हमारे सैनिकों पर हमला किया तो पीएम ने सिर्फ श्रद्धांजलि दे कर चीजें समाप्त नहीं कीं। उन्होंने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। एयर स्ट्राइक की, टमाकर, शक्कर, पानी जैसी कई चीजें बंद कर दीं। आने वाले दिनों में पाकिस्तान रोएगा अगर उसने आतंकवादी को पनाह देने खत्म नहीं किया।