फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने जारी किया घोषणापत्र, अखिलेश का वादा- किसानों का पूरा कर्ज करेंगे माफ

Fri, 05 Apr 2019 03:41 PM IST
विवेक शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन
समाजवादी सरकार ने विधानसभा चुनाव 2019 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। शुक्रवार को अखिलेश यादव ने पार्टी ऑफिस में विजन डॉक्यूमेंट नाम से पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने जनता से कहा कि आने वाले समय में देश बेहतर होने जा रहा है। 

विज्ञापन

अपने घोषणापत्र को उन्होंने समाजिक न्याय से महापरिवर्तन, एक नई दिशा, एक नई उम्मीद बताया। अखिलेश ने कहा कि वर्तमान सरकार ने उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया है। इसलिए बिना समाजिक न्याय के रास्ता नहीं निकल सकता।  

अखिलेश यादव ने बताया कि जीएसटी और नोटबंदी से बहुत नुकसान हुआ है और बिना प्राइमरी एजुकेशन को बेहतर किए विकास का रास्ता नहीं निकलेगा। उन्होंने कहा कि हम रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करेंगे। किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा। घोषणापत्र में अहिर रेजीमेंट बनाने पर जोर दिया गया है। साथ ही समाजवादी पार्टी अपना चैनल भी खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें