व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने पार्टी सदस्यता लेने से किया मना
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर आज बड़ी संख्या में प्रदेशभर से व्यापारी आ रहे थे। वे बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करना चाह रहे थे। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नेता संजय गुप्ता भी मंच पर पहुंचे लेकिन अभद्रता होने पर उन्होंने जॉइनिंग से मना कर दिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय, पंकज सिंह सहित तमाम बीजेपी के नेता मौजूद रहे।
मौके पर संजय गुप्ता ने अपमान का हवाला देते हुए बीजेपी की जॉइनिंग से मना कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री/प्रयागराज प्रत्याशी रीता जोशी, विधायक पंकज सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे।