कांग्रेस ने यूपी की दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने के साथ ही एक सीट पर प्रत्याशी बदल दिया है।
पार्टी ने इलाहाबाद से योगेश शुक्ला और डुमरिया गंज से चंद्रश उपाध्यायर को टिकट दिया है जबकि संत कबीर नगर से परवेज खान की जगह बाल चंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।
उधर, सपा ने भी मिर्जापुर में प्रत्याशी बदला है। सपा ने अब राजेंद्र एस विंद की जगह राम चरित्र निषाद को टिकट दिया है।