जवानों के बलिदान पर हमें कभी सवाल नहीं उठाने चाहिए। यह बात सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर कही। ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा लोकतंत्र में सवाल पूछना किसी भी नेता का मौलिक अधिकार है। सरकार को अपने आप को भरतीय सेना समझना बंद करना होगा। ऐसे नेता खतरनाक होते हैं जो समझते हैं कि उनसे सवाल नहीं किए जाने चाहिए।
अखिलेश यादव का यह ट्वीट गुरुवार को सैफई में सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव के बायान बाद आया है। राम गोपाल यादव ने कहा था कि पैरामिमिट्री फोर्सेज सरकार से दुखी हैं। वोट के लिए जवान मार दिए गए। जम्मू कश्मीर के बीच चेकिंग नहीं थी। साधारण बसों से जवानों को भेज दिया, यह साजिश थी। इस पर अभी कुछ नहीं कहना चाहता हूं, जब सरकार बदलेगी तो इसकी जांच होगी और कई बड़े लोग फंसेंगे।