फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी यूपी में दो दिन बाद करेगी उम्मीदवारों का एलान, प्रदेश प्रभारी ने की समीक्षा

Tue, 19 Mar 2019 08:31 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी प्रभारी संजय सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने सोमवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और पदाधिकारियों व टिकट के दावेदारों से चर्चा की। 
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश के करीब 32 लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने अपने आवेदन संजय को सौंपे। पार्टी इस पर जल्द फैसला करेगी। 

पार्टी प्रवक्ता सभाजीत सिंह व महेंद्र सिंह ने बताया कि अलीगढ़, सहारनपुर, पीलीभीत, लालगंज, अमेठी, संभल, बरेली, बांसगांव, गोंडा, धौरहरा, रामपुर, उन्नाव, आंवला समेत 32 लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के लिए नेताओं ने आवेदन सौंपे हैं। 

उन्होंने कहा कि पार्टी उन सीटों से ही अपने प्रत्याशी उतारेगी जहां का संगठन मजबूत होगा। प्रवक्ताओं ने बताया कि एक-दो दिन में जिला इकाई प्रमुखों से चर्चा के बाद प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें