मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू
- फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। तीसरे चरण के लिए 4 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने बताया कि तीसरे चरण में नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को मुरादाबाद, सम्भल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा कासगंज, बदायूं, आंवला और बरेली में 1-1 उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
शनिवार को मुरादाबाद से भारतीय हरित पार्टी के दिलेराम, सम्भल से भाजपा के परमेश्वर लाल, फिरोजाबाद से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के शिवपाल सिंह यादव, मैनपुरी से मौलिक अधिकार पार्टी के तेज प्रताप, एटा से भाजपा के राजवीर सिंह, बदायूं से कांग्रेस के सलीम इकबाल और आंवला से निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति कश्यप ने नामांकन दाखिल किया।
अब तक मुरादाबाद से 3, सम्भल से 1, फिरोजाबाद से 2, मैनपुरी से 1, एटा - कासगंज से 2, बदायूं से 2, बरेली से 2 तथा पीलीभीत से 1 प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।