फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधी समाज को मिले राजनीतिक प्रतिनिधित्व : ब्रजलाल

विज्ञापन
लोधी समाज को मिले राजनीतिक प्रतिनिधित्व।
विज्ञापन
लखनऊ। जिला लोधी क्षत्रिय राजपूत सभा की सामाजिक बैठक में सभा के प्रवक्ता ब्रजलाल लोधी ने जिले की नौ विधानसभा सीटों में से किसी एक पर लोधी समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने आश्वासन दिया कि इसे संगठन स्तर पर गंभीरता से रखा जाएगा।
विज्ञापन

दुबग्गा के जेहटा रोड स्थित एक पैलेस में मंगलवार को हुई बैठक में समाज के उत्थान, संगठन विस्तार, 2027 विधानसभा चुनाव में भूमिका, शिक्षा व रोजगार के अवसर बढ़ाने पर चर्चा हुई। बैठक में पूर्व प्रधान सैंथा राजेंद्र सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, वरिष्ठ संरक्षक रामशंकर राजपूत, संरक्षक राजू भाई, किशन कुमार, रामस्वरूप वर्मा, जयपाल सिंह लोधी, कुमकुम राजपूत, महामंत्री भारत सिंह राजपूत, भद्रपाल सिंह राजपूत, किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी, विधानसभा अध्यक्ष जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें