फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के मंत्री का पत्र: कोविड से हालात बेहद खराब, नहीं संभले तो लगाना पड़ सकता है लॉकडाउन

Tue, 13 Apr 2021 12:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में प्रतिदिन चार से पांच हजार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। अस्पतालों में बेड की संख्या बेहद कम है। लखनऊ के प्राइवेट पैथोलॉजी सेंटरों में जांच बंद करा दी गई है और सरकारी अस्पतालों में कोविड की जांच में कई दिनों का समय लग रहा है।
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना मरीजों की संख्या हर रोज रिकॉर्ड बना रही है। हाल ये हो गया है कि कॉल करने पर एंबुलेंस 6 से 7 घंटे में पहुंच रही है और अस्पतालों में मरीजों को लिए बेड का इंतजाम नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


इसे लेकर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को पत्र लिखकर स्थिति को संभालने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि कोविड जनित परिस्थितियों को यदि शीघ्र नियंत्रित न किया गया तो हमें इसकी रोकथाम के लिए लखनऊ में लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।

उन्होंने पत्र में लिखा कि जिले में प्रतिदिन चार से पांच हजार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। अस्पतालों में बेड की संख्या बेहद कम है। लखनऊ के प्राइवेट पैथोलॉजी सेंटरों में जांच बंद करा दी गई है और सरकारी अस्पतालों में कोविड की जांच में कई दिनों का समय लग रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने अफसरों से कोविड के मरीजों के लिए अस्पताल में बेड बढ़ाने की अपील की है। उन्होने कहा कि अगर वर्तमान हालात को जल्द नियंत्रित नहीं किया गया तो लखनऊ में लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।

Trending Videos
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरा पत्र

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें