फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अलीगंज सीएचसी की किचन में लटक रहा ताला

विज्ञापन
अलीगंज सीएचसी।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की किचन में हफ्ते भर से ताला लटका हुआ है। इससे प्रसूताओं को मिलने वाला खाना-नाश्ता बंद है। तीमारदार घर से खाना-नाश्ता ला रहे हैं। आरोप है कि ठेकेदार ने रसोईया को पांच माह से भुगतान नहीं किया। ऐसे में रसोईया काम छोड़कर चली गई है। अफसरों का कहना है कि वेंडर को नोटिस जारी कर भुगतान कराया जाएगा, ताकि खाना-नाश्ता शुरू हो सके।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से जनवरी में सभी सीएचसी में खाना-नाश्ते के लिए टेंडर हुआ था। इसमें एक कंपनी को काम का ठेका मिला था। उसी के जरिये सभी सीएचसी में खाना-नाश्ता दिया जा रहा है। एनएचएम से वेंडर को हर दिन करीब 135 रुपये प्रति मरीज की दर से भुगतान होता है। वेंडर सीएचसी परिसर में ही खाना बनवाता है, मगर अलीगंज सीएचसी में पांच माह से वेंडर ने रसोईया को भुगतान नहीं किया। ऐसे में वह काम छोड़कर चली गई, जिससे यहां खाना-नाश्ता मिलना बंद हो गया है। प्रसूता पुष्पा ने बताया कि वह तीन दिन से सीएचसी में भर्ती है, मगर अस्पताल की ओर से उन्हें नाश्ता व खाना नहीं मिल रहा।
नहीं चस्पा है डाइट चार्ट
सभी स्वास्थ्य केंद्रों के वार्ड में डाइट चार्ट अनिवार्य रूप से चस्पा कराने के निर्देश हैं, जिससे प्रसूताओं को पता चल सके कि उन्हें खाना व नाश्ते में क्या मिलेगा। आरोप है कि वेंडर ने डाइट चार्ट तक नहीं चस्पा कराया है।
विज्ञापन

ये है डाइट चार्ट
सुबह का नाश्ता : दूध 200 एमएल, 2 अंडे, दलिया/दलिया/पोहा/ ब्रेड (4 स्लाइस) व 10 ग्राम मक्खन।
दोपहर का भोजन : 4 रोटी, दाल, मौसमी सब्जी, चावल एवं सलाद/दही।
रात्रि का भोजन : 4 रोटी, मौसमी सब्जी, चावल, मौसमी फल व एक गिलास दूध।
Iसीएचसी में हफ्ते भर से खाना नहीं मिल रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। सीएचसी प्रभारी व वेंडर से जवाब तलब किया जा रहा है। रसोईया को भुगतान कराकर खाना-नाश्ता शुरू कराया जाएगा। I
विज्ञापन

I- डॉ. एनबी सिंह, सीएमओI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें