फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गिरोह से जुड़े कुछ संदिग्ध तस्करों की लोकेशन दिल्ली और नोएडा में मिली

Sat, 01 Mar 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गिरोह से जुड़े कुछ संदिग्ध तस्करों की लोकेशन दिल्ली और नोएडा में मिली
विज्ञापन
लखनऊ। बच्चों की तस्करी के मामले में मड़ियांव पुलिस को गिरोह से जुड़े कुछ संदिग्ध तस्करों की लोकेशन दिल्ली और नोएडा में मिली है। पुलिस की टीमें वहां रवाना की गई हैं। अब तक की जांच में आईवीएफ सेंटरों से लेकर आशा बहू तक की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने 10 से अधिक संदिग्धों और कई मोबाइल नंबरों को चिह्नित किया है। चिह्नित नंबरों से गिरोह से जुड़े लोग व्हाट्सएप कॉल करते थे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा के मुताबिक पुलिस संदिग्धों की तलाश में उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, अयोध्या, सीतापुर और बाराबंकी में दबिश दे रही है। वहीं, दो महीने पहले एक महिला को बच्चा तस्करी के मामले में गुडंबा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी महिला ने अस्पताल से एक बच्चा चोरी कर ग्राहक को बेचा था। बच्चा चोरी के मामले में गिरफ्तार डॉ. अल्ताफ व गिरोह से महिला के तार जुड़े हैं। आरोपी महिला की अस्पताल में नौकरी कंसलटेंसी संचालक विनोद सिंह ने ही लगवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें