फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जीपीएस से पता लगी लोकेशन, मेट्रो में छूटा पर्स मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




लखनऊ। महिला यात्री ने सतर्कता के चलते जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस की मदद से पर्स ढूंढ लिया। पर्स मेट्रो में यात्रा के दौरान खो गया था, जिसे एक यात्री ले गया था। पर्स तलाशने में मेट्रो स्टाफ व पुलिस ने सहयोग किया।

जनसंपर्क विभाग ने बताया कि बीते दिनों महिला यात्री रासिका गुप्ता का पर्स अमौसी एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से आईटी कॉलेज मेट्रो स्टेशन जाते कहीं छूट गया था। पर्स में दो हजार रुपये, चार्जर, पासपोर्ट व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। महिला ने पर्स में जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगवा रखी थी, जिससे वह पर्स को ट्रेस कर रही थी। पर्स की लोकेशन बाराबंकी ओर दिखी। इस पर उन्होंने मेट्रो स्टाफ को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन स्टाफ ने सीसीटीवी फुटेज तलाशे, जिसमें यात्री महिला के पर्स के साथ दिखा। पुलिस ने यात्री से बात की तो उसने पर्स सुरक्षित होने की बात कही। यात्री ने पर्स महिला को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें