लखनऊ मेट्रो के लिए यूरोपियन इंवेस्टमेंट बैंक से 1500 करोड़ के लोन का रास्ता साफ हो गया है। ब्रसेल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 13वें इंडियन यूरोपियन यूनियन अधिवेशन में यूरोपिनय इंवेस्टमेंट बैंक से इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। यूरोपियन इंवेस्टमेंट बैंक के प्रवक्ता रिचर्ड विल्स ने कहा कि यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यूरोपियन यूनियन के बाहर ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा समझौता है।
पीएम ने इस दौरान यूरोपीय यूनियन के प्रमुख नेताओं जैसे यूरोपीय काउंसिल प्रेसीडेंट डोनाल्ड टस्क और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लॉड से मुलाकात की और रणनीतिक भागीदारी में तेजी लाने की वकालत की।