फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएमआरसी की पहली बोर्ड मीटिंग पांच दिसंबर को होगी

Thu, 28 Nov 2013 01:28 AM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) की पहली बोर्ड मीटिंग पांच दिसंबर को होगी। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले किए जाने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन


फिलहाल एजेंडा नहीं बनाया गया है। अगले एक-दो दिन में एजेंडे के सारे बिंदु फाइनल कर दिए जाएंगे।

माना जा रहा है कि इस बैठक में परियोजना के क्रियान्वयन,स्टाफ की भर्ती,डेपुटेशन और वित्तीय पोषण से जुड़े कई अहम प्रस्ताव रखे जाएंगे।

एलएमआरसी को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी एक्ट की ओर से मान्यता मिल गई है। इसके बाद में अब पहली बोर्ड मीटिंग की तारीख भी तय कर ली गई है। पांच दिसंबर बृहस्पतिवार को बोर्ड मीटिंग होगी।

एलएमआरसी के निदेशक राजीव अग्रवाल ने बताया कि पहली बोर्ड मीटिंग जनपथ स्थित कार्यालय में शाम 4:00 बजे से होगी,जिसका एजेंडा बनाना शुरू कर दिया गया है। इसे अगले एक -दो दिन में फाइनल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बोर्ड मीटिंग में संभावित प्रस्ताव
एलएमआरसी के लिए जिन-जिन विभागों से डेपुटेशन पर कर्मचारी और अधिकारी लाए जाएंगे, यह फैसला सरकार को प्रेषित किया जाएगा।

मेट्रो डिपो के लिए गांव बेहसी की 30 एकड़ और आसाराम आश्रम की 15000 वर्ग फुट जमीन का अर्जन संबंधी प्रस्ताव आ सकता है।

एलएमआरसी के बैंक अकाउंट और विभिन्न एजेंसियों से एलएमआरसी को मिलने वाले धन संबंधी महत्वपूर्ण प्रस्ताव आ सकते हैं।

कॉरपोरेशन को व्यवसाय करने की अनुमति देने वाले प्रमाणपत्र का आवेदन करने के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा।

कर्मचारियों और अधिकारियों की भर्ती दो साल बाद
एलएमआरसी के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की भर्ती अभी नहीं की जाएगी। इसमें कम से कम डेढ़ से दो साल का समय लगेगा।

कॉरपोरेशन के डायरेक्टर राजीव अग्रवाल ने बताया कि हमारा भर्ती करने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। रेलवे और अन्य संबंधित विभागों से प्रतिनियुक्ति पर लोग लिए जाएंगे।

दो साल बाद जब सिविल वर्क अंतिम दौर में होंगे तब भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें