फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएमआरसी की बोर्ड मीटिंग सात को

Mon, 30 Jun 2014 03:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलएमआरसी बोर्ड की अगली मीटिंग सात जुलाई को होगी। जिसमें एमडी और निदेशकों के पद पर तैनाती को लेकर अहम फैसला किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस बैठक में इन पदों के लिए आए कुल आवेदनों में से शॉर्टलिस्टेड आवेदनों को अनुमोदन करा के एक चयन समिति का गठन कर दिया जाएगा।

यही चयन समिति साक्षात्कार और अन्य प्रक्रियाओं के आधार पर नया एमडी और निदेशक चुनेगी। इसके अलावा कुछ अन्य अहम बिंदुओं पर भी बोर्ड मीटिंग में फैसला किया जाना संभव माना जा रहा है।
विज्ञापन


एलएमआरसी का अगला पड़ाव टेक्नोक्रेट एमडी और चार निदेशकों को चुनने का है। इन सारे पदों के लिए करीब 100 आवेदन कॉर्पोरेशन को मिले हैं। इसके अलावा इन आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग का काम जारी है।
विज्ञापन


एलएमआरसी के एमडी राजीव अग्रवाल की ओर से जानकारी दी गई है कि सात जुलाई सोमवार को एलएमआरसी बोर्ड की अगली मीटिंग होगी।

इसमें साक्षात्कार के योग्य आवेदकों की सूची प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा बिजनेस कंसल्टेंट के मुद्दे पर भी अहम प्रस्ताव आएगा।

मेट्रो रूट पर भूमि खरीदने संबंधित प्रस्ताव भी एलएमआरसी बोर्ड की मीटिंग में लाया जा सकता है।

फाइनल डिजाइन का इंतजार, फिर लेंगे जमीन
राजीव अग्रवाल ने बताया कि मेट्रो रूट पर आने वाली भूमि खरीदने को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से फाइनल डिजाइन आने का इंतजार है।

डिजाइन मिलने के बाद ये तय हो जाएगा कि कहां कौन सा स्टेशन होगा। कहां वायाडक्ट होगा।

यह भी तय होगा कि कितनी भूमि एलएमआरसी को लेनी पड़ेगी। इसके बाद में जमीन खरीदने की भी कवायद का आगाज कर दिया जाएगा।

जल्द आएंगे मेट्रोमैन
एलएमआरसी के प्रधान सलाहकार ई. श्रीधरन बहुत जल्द ही राजधानी आएंगे। वे एक बार फिर से परियोजना की समीक्षा करेंगे।

इसके अलावा नए पदों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर जरूरी सलाहें भी देंगे। राजीव अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल उनके आने का समय तय नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें