फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एलएलबी छात्रा के सुसाइड नोट ने उलझाया, लिखा- '...तो मेरे साथ ऐसा नहीं होता, जिंदगी मुश्किल होती जा रही'

Sun, 12 Jan 2025 04:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एलएलबी छात्रा के सुसाइड नोट से मामला उलझता जा रहा है। अक्षिता ने लिखा कि '...तो मेरे साथ ऐसा नहीं होता, जिंदगी मुश्किल होती जा रही है'। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
एलएलबी छात्रा सुसाइड मामला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बीए एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा अक्षिता उपाध्याय (20) की आत्महत्या का मामला उलझता जा रहा है। सुसाइड नोट में अक्षिता ने लिखा है कि जिंदगी मुश्किल होती जा रही है। उन्होंने दबाव में होने की बात भी लिखी है। पुलिस अब अक्षिता के मोबाइल फोन के जरिये आत्महत्या की वजह पता लगा रही है।

विज्ञापन


अक्षिता ने मल्हौर स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सुसाइड किया था। उसने सुसाइड नोट में लिखा था कि मैंने अपनी वजह से सब खराब किया है। मम्मी-पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, लेकिन आप लोग मुझसे बेहतर बेटी डिजर्व करते हं। मैं अपनी वजह से सभी को तकलीफ दे रही हूं। प्लीज, किसी को जिम्मेदार मत ठहराना, हो सके तो मुझसे नफरत मत करना। 

मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा

नोट में लिखा है कि जो मैंने किया वह मेरी गलती है। मैं इसे सहन नहीं कर पा रही हूं। इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकती... यह कदम मेरा है। मैंने अपनी वजह से ऐसा किया है। किसी ने मुझे मजबूर नहीं किया। सभी लोग मुझसे नफरत करते हैं... मुझे पता है। आज मैं ऐसी स्थिति में हूं कि मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा है। शायद मैं चीजों को समझ जाती तो मेरे साथ ऐसा नहीं होता।

यूनिवर्सिटी कठिन और मुश्किल जगह है

अक्षिता ने एक पेज के सुसाइड नोट में विवि के बारे में भी जिक्र किया है। लिखा है, यूनिवर्सिटी बहुत कठिन और मुश्किल जगह है। मुझे पता है कि इसके बाद आप दोनों मुझसे नफरत करेंगे। लेकिन मैंने आप दोनों को बहुत प्यार किया। प्लीज, मुझे गलत मत समझना। 
विज्ञापन

टीम विवि प्रशासन से पूछताछ करेगी

लिखा था कि मैं हमेशा आपको अपने पास रखना चाहती थी। मुझे उम्मीद है कि आप सब समझेंगे। मुझे माफ करना, ये मेरी गलती है किसी दूसरे की नहीं। चिनहट पुलिस अक्षिता के सुसाइड नोट के आधार पर विवि प्रशासन से पूछताछ करेगी। एसीपी विभूतिखंड राधा रमण सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं पर छानबीन की जाएगी। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें