लखनऊ के केजीएमयू से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एक मानव लिवर को 23 मिनट में अमौसी एयरपोर्ट पहुंचाया गया। केजीएमयू से लिवर लेकर एंबुलेंस 11 बजे निकली। बता दें कि केजीएमयू के शताब्दी हॉस्पिटल से एयरपोर्ट की दूरी 28 किमी है। अस्पताल प्रबंधन और पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से ये दूरी महज 23 मिनट में तय की गई।
इससे पहले भी ग्रीन कोरिडर बनाकर लिवर दिल्ली भेजा जा चुका है तब एंबुलेंस को एयरपोर्ट पहुंचने में 27 मिनट लगे थे।
लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने मेडिकल इमरजेंसी के चलते रूट क्लीयर कराने व ट्रैफिक कर्मियों को अलर्ट रहने का मैसेज जारी कराया। इसके बाद चौराहों पर ट्रैफिक सिपाही व पुलिस सतर्क हो गई।
एंबुलेंस केजीएमयू से निकली तो उसके आगे 110 की रफ्तार से इंटरसेप्टर, एएसपी ट्रैफिक और एमसीआर की गाड़ियां सायरन बजाते हुए चल रही थीं।