फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राज्य महिला आयोग में आजीविका मिशन की कार्यशाला

Sat, 20 Dec 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग में आजीविका मिशन की कार्यशाला
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में शुक्रवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करना और प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान के संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की पहली शर्त जागरूकता है। जब तक महिलाएं अपने अधिकारों और उपलब्ध अवसरों से परिचित नहीं होंगी, तब तक सशक्तीकरण अधूरा रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग की भूमिका केवल उत्पीड़न के मामलों तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने और सशक्त बनाने की भी है।

संयुक्त मिशन निदेशक जनमेजय शुक्ला और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की उपायुक्त नीति श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को लखपति महिला योजना, दुग्ध वैल्यू चेन, प्राकृतिक कृषि, नमो ड्रोन दीदी योजना और इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर जैसी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने और उन्हें उद्यमिता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यशाला के बाद मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला जनसुनवाई, निरीक्षण कार्यक्रम और पोषण पंचायत की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल, अनुपमा सिंह लोधी, सुजीता कुमारी, मीना कुमारी, नीलम प्रभात, गीता विश्वकर्मा सहित वित्त एवं लेखाधिकारी सचिन दीक्षित समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

राज्य महिला आयोग में आजीविका मिशन की कार्यशाला

राज्य महिला आयोग में आजीविका मिशन की कार्यशाला

राज्य महिला आयोग में आजीविका मिशन की कार्यशाला

राज्य महिला आयोग में आजीविका मिशन की कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें