फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राष्ट्र प्रेरणा स्थल में होगी आईपीएल मुकाबलों की लाइव स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। राष्ट्र प्रेरणा स्थल में अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रोमांचक मुकाबलों की लाइव स्क्रीनिंग होगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

एलडीए की इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों को एक साथ बैठकर मैच का आनंद लेने का अवसर प्रदान करना है, जिससे सामूहिक उत्साह और खेल के प्रति जुनून को बढ़ावा मिलेगा। प्रथमेश कुमार ने बताया कि दर्शक खुले वातावरण में उच्च गुणवत्ता वाले प्रोजेक्टर और साउंड सिस्टम के माध्यम से मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलडीए प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कार्यक्रम के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों। सुरक्षा, स्वच्छता और दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किया जाएगा। जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। इस सुविधा को शुरू करने के लिए गुरुवार रात आईपीएल मैच की स्क्रीनिंग का ट्रायल रन किया गया, जो की पूरी तरह सफल रहा। प्रथमेश कुमार ने बताया कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आईपीएल मैच का प्रसारण देखने के लिए दर्शकों को किसी भी तरह का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें