लखनऊ। सिया सिंह और अरिका सिंह के बीच अंडर-12 आइटा टैलेंट सीरीज में बालिका वर्ग का फाइनल खेला जाएगा। प्रतियोगिता के बालक वर्ग के खिताबी मुकाबले में मो. हमदान की भिड़ंत अश्विक श्रीवास्तव से होगा। प्रतियोगिता में बालक युगल वर्ग का खिताब मो. हमदान और आरव श्रीवास्तव की जोड़ी और बालिका युगल वर्ग का खिताब आन्या व हिया चौहान की जोड़ी ने जीता। विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के टेनिस एरीना में खेली जा रही प्रतियोगिता में बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त मो. हमदान ने अर्नव श्रीवास्तव को 5-7, 6-1, 6-4 और दूसरे सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त अश्विक श्रीवास्तव ने पांचवीं वरीयता प्राप्त अद्विक जैन को कड़ी मुकाबले में 6-4, 5-7, 6-1 से पराजित किया। प्रतियोगिता के बालिका एकल वर्ग में सिया सिंह ने अन्या को 2-6, 6-4, 6-2 और आरिका राज सिंह ने तीसरी वरीयता प्राप्त नव्या रावल को उलटफेर भरे मुकाबले में 6-0, 6-2 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के बालक युगल वर्ग का खिताब मो. हमदान और अर्नव श्रीवास्तव की जोड़ी जीता, जिन्होंने फाइनल में रुद्र चौरसिया व शिवांश की जोड़ी को 7-5, 6-2 से मात देकर खिताब जीता। बालिका युगल वर्ग का खिताब अन्या और हिया की जोड़ी ने जीता, जिन्होंने सिया सिंह और सान्वी की जोड़ी को 6-1, 1-6, 10-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
टेनिस मुकाबले में हिस्सा लेती खिलाड़ी।
टेनिस मुकाबले में हिस्सा लेती खिलाड़ी।
टेनिस मुकाबले में हिस्सा लेती खिलाड़ी।
टेनिस मुकाबले में हिस्सा लेती खिलाड़ी।
टेनिस मुकाबले में हिस्सा लेती खिलाड़ी।
टेनिस मुकाबले में हिस्सा लेती खिलाड़ी।
टेनिस मुकाबले में हिस्सा लेती खिलाड़ी।
टेनिस मुकाबले में हिस्सा लेती खिलाड़ी।
टेनिस मुकाबले में हिस्सा लेती खिलाड़ी।
टेनिस मुकाबले में हिस्सा लेती खिलाड़ी।
टेनिस मुकाबले में हिस्सा लेती खिलाड़ी।
टेनिस मुकाबले में हिस्सा लेती खिलाड़ी।
टेनिस मुकाबले में हिस्सा लेती खिलाड़ी।
टेनिस मुकाबले में हिस्सा लेती खिलाड़ी।